Uncategorized

वार्ड 11 की भावी प्रत्याशी आलिया नाज ने किया नामांकन, सभी लोगों ने जीत की दी बधाई…

रांची// रांची नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारी कर चुकी है तो वही निगम चुनाव में लड़ने के लिए महापौर और पार्षद भी कमर कस चुके हैं । शनिवार को रांची समाहरणालय के ए ब्लॉक में नामांकन करने प्रत्याशीगण पहुंचे। वार्ड 11 से आलिया नाज अपने हजारों समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंची। नामांकन करने के बाद आलिया नाज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड पार्षद की जो जिम्मेदारी होती है, वह समझने की जरूरत है, क्योंकि पार्षद से लोगों को काफी उम्मीदें होती हैं, जो लोग अपने विधायक, सांसद, मंत्री तक नहीं पहुंच पाते हैं वे अपने पार्षद से उसके घर जाकर अपनी जरुरतों को बता सकते हैं और पार्षद उनकी सारी जरुरतों को पूरा करें यह उनका दायित्व है , उसी दायित्व को पूरा हमें करना है। महिला सुरक्षा से लेकर वार्ड में साफ- सफाई, सड़क, नाली निर्माण, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मंईया सम्मान योजना, छात्रवृत्ति, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, घर घर शुद्ध पेयजल, वार्ड क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र, अबुआ स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड बनवाने सहित सरकार की कई योजनाएं हैं जिसका लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिलना चाहिए जो की नहीं मिलता है। पच्चीस साल झारखण्ड गठन के हो गए लेकिन आज भी शहर राजधानी जैसा नहीं बना है, यह तब होगा जब पार्षद अपने क्षेत्र में बेहतर काम करेंगे, तभी हमरा नगर निगम क्षेत्र स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान में आयेगा इसमें भी अहम भूमिका पार्षद को निभानी होगी, इस क्षेत्र में भी काम करने की जरूरत है। पार्षद हमारे वार्ड क्षेत्र में आकर देखिए कितने जरुरतमंद लोग हैं उनको कितने परेशानी होती है, बूढ़े बुजर्गो को परेशान होना पड़ता है, समाजसेवा हमलोग हमेशा से करते आ रहें हैं और करते रहेंगे, लालपुर, वर्दमान कंपाउंड के लोगों ने कहा कि आप चुनाव लड़िये हम सब साथ हैं। इसलिए आज देख सकते हैं हमारे वार्ड क्षेत्र से सभी गली, मुहल्ले से लोग आए हैं सभी की उम्मीदें हैं मुझसे है, उन सबकी उम्मीदों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता में है और जिस तरह से समर्थन मिला है जीत सुनिश्चित है।इस मौके पर झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलन कारी मुजीब कुरैशी, सहजीवन, विनोद राम, मोहन, रोबिन दास, प्रकाश, राबिन मिंज, प्रदीप बाखला,राजेश, नवल, डा राज कुमार, राजेश श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, प्रदीप बोस, राहुल बोस, जमीयतुल कुरैश पंचायत के सदर गुलाम गोस कुरैशी पप्पू, गुलाम जावेद, नौशाद कुरैशी, अवेश कुरैशी मुन्ना, नौशाद खान, देबू, मुस्तफा, मो.फारूख, बब्लू कुरैशी, बारिक कुरैशी, फिरोज खान, राजू, आमिर,डब्लू, फरहाद, मोजाहीद, आशिक, तबरेज, वसीम, फैजान, अफजल, सद्दाम मिठू एवं शबनम, तरन्नुम, लाइलून,खातून, शबा परवीन,असरून, रेहना, सोनी, सायना, पिंकी, जुही, प्रतीभा कुमारी, सुनीता देवी, शोभा देवी सहित कई महिलाएं नामांकन के दौरान मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!