राज्य

*श्रीबाबू द्वारा रखे गए पुरानी नींव पर नए निर्माण की आवश्यकता है: विवेक ठाकुर*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री विवेक ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में NDA की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। जिन्होंने अच्छी लड़ाई लड़ी उन्हें हतोत्साहित नहीं होना है। एक बात पूरी तरह स्पष्ट हो गया की यह जीत यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की है। प्रधानमंत्री जी के प्रति बिहारवासियों का जो आस्था है यह जीत उसी का परिचायक है।

विवेक ठाकुर ने कहा बिहार को आवश्यकता है मनरेगा से ऊपर उठकर IT और औधोगीकरण की दिशा में नीतिगत निर्णय लेकर सफल प्रयास का। ज्ञात हो कि Moulding Industry भारत में अभी भी विकसित होने से परे है और बिहार बहुत बड़ा केंद्र बन सकता है। हुनर की कोई कमी नहीं है।

विवेक ठाकुर ने कहा बिहार में भूले हुए हस्तकला उद्योग को सफलता से व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। जैसे परेव में पीतल व कांस का बर्तन, ओबरा का कालीन, समस्तीपुर का सुजनी इत्यादि। यह जनादेश नई उम्मीद और नई सोच के साथ मिला है। इसका आदर करना केंद्र के सहयोग से बिहार के NDA नेतृत्व का प्रथम दायित्व होना चाहिए।

विवेक ठाकुर ने कहा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, बिहार केसरी व विकास पुरूष श्रद्धेय श्रीकृष्ण सिंह जी के सामाजिक न्याय, सुशासन एवं प्रदेश के आर्थिक समृद्धि का पुरानी नींव पर नए निर्माण की आवश्यकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button