
नवेंदु मिश्र
नीलांबर पितांबर पुर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड और प्रखंड के ग्यारह पंचायतों के विश्व हिंदू परिषद के समितियों की एक सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष लाला यादव और संचालन जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने किया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से राजीव सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, सौरव कुमार वर्मा को प्रखंड उपाध्यक्ष, गौतम सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष, कवि कुमार मेहता को प्रखंड मंत्री, अनुज जायसवाल को प्रखंड सह मंत्री, आकाश सिंह को सत्संग प्रमुख, अभय सिंह को बजरंग दल प्रखंड संयोजक, संजय यादव को बजरंग दल प्रखंड सहसंयोजक, आलोक कुमार, अभय सिंह, संजय यादव, अभिषेक सोनी, विश्वजीत शर्मा, आदर्श कुमार, अभिषेक यादव, तथा डब्लू सिंह को प्रखंड कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया।
इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद की षष्टी पूर्ति वर्ष पर स्थापना दिवस समारोह भी मनाया गया। ज्ञातव्य है कि पूरे देश में विश्व हिंदू परिषद अपनी स्थापना दिवस 07 सितंबर से 21 सितंबर तक समारोह पूर्वक आयोजित कर रही है। आज का समारोह भी उसी योजना की एक कड़ी थी। स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद और इसकी स्थापना के बारे में विस्तार से बताया। जिला मंत्री ने अपने संबोधन में विश्व हिंदू परिषद के आज तक की उपलब्धियां और आगे के कार्य योजना के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।
आज के इस समारोह में जिला उपाध्यक्ष लाला यादव, जिला मंत्री दामोदर मिश्र, जिला सह मंत्री अमित तिवारी, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला बलो पासना प्रमुख विकाश कश्यप और मेदनीनगर नगर बजरंग दल सह संयोजक दिलीप गिरी और सैंकड़ो के संख्या में सम्मानित सदस्यों की सहभागिता रही।