किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : चलाया गया वाहन जांच अभियान।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, एसपी डॉ इनाम उल हक मेगनु के निर्देश पर पुलिस ने शहर के अलग अलग स्थानों में वाहन जांच अभियान चलाया। मंगलवार को सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसके साथ ही चेक पोस्ट पर पुलिस बल की तैनाती थी। वाहन जांच में बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात, ट्रिपल लोडिंग आदि में जुर्माना की राशि वसूल की गई। वाहन जब्त कर थाना भेजवाया गया। करीब एक दर्जन से ज्यादा वाहन चालकों से जुर्माना की राशि वसूल की गई। खासकर बंगाल नम्बर वाहन व ट्रिपल लोड पर पुलिस की खास नजर थी।एसपी के निर्देश पर पल्सर व अपाची बाइक जब्त की गई। जिसकी जांच के बाद नियमतः जुर्माना किया गया। सभी वाहनों को थाना भेजा जा रहा था। थाना में वाहन चालकों पर तय जुर्माना लगाने के लिए महिला प्रशिक्षु अवर निरीक्षक को तैनात किया गया था। शहर के डेमार्केट, केलटेक्स चौक, गांधी चौक, लहरा चौक, पश्चिमपाली चौक सहित चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही रामपुर, फरिंग्गोला, सहित बंगाल सीमा के समीप वाले सभी चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। डेमार्केट में सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह मौजूद थे। चेकिंग में अवर निरीक्षक, कुणाल कुमार, प्रशिक्षु दारोगा कुंदन कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button