राज्य

जमशेदपुर , ट्रायल रन के दौरान टाटानगर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, लोगों में दिखा उत्साह।…

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर , देश की सबसे लोकप्रिय ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का गुरुवार को रांची–हावड़ा रूट पर ट्रायल रन किया गया. इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4.35 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची. इस दौरान टाटानगर स्टेशन में लोगों में काफी उत्साह देख गया. लोग ट्रेन के साथ सेल्फी लेते देखे गए. टाटानगर स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन के लोको पायलट बदल दिए गए. यहां सात मिनट रुकने के बाद ट्रेन हावड़ा की ओर रवाना हो गई.

टाटानगर से 600 से 700 रुपए होगा किराया
रांची–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से सुबह 5.15 खुलेगी और सुबह 8.40 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी. टाटानगर स्टेशन में 5 मिनट रुकने के बाद 8.45 बजे टाटानगर स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना हो जायेगी. यह ट्रेन 12.20 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी. दोपहर 15.45 बजे यह ट्रेन हावड़ा से खुलेगी और 19.05 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी. 5 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन 19.10 बजे रांची के लिए रवाना हो जायेगी. रांची के रेल कर्मी ब्रजकिशोर ने बताया कि फिलहाल इसका किराया तय नहीं किया गया है पर रांची से इसका किराया लगभग 1 एक हजार रुपए होगा वहीं टाटानगर से इसका किराया लगभग 600 से 700 रुपए होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!