ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
वज्रगृह एवं मतगणना हाॅल का निरीक्षण किया गया।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-ज़िलाधिकारी, पटना डॉ चन्द्रशेखर सिंह द्वारा द्वारा आज आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में 178-मोकामा विधानसभा उप निर्वाचन, 2022 हेतु ईवीएम संग्रहण केन्द्र, वज्रगृह एवं मतगणना हाॅल का निरीक्षण किया गया।
डीएम डॉ सिंह द्वारा बताया गया कि ईवीएम संग्रहण का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से चल रहा है। मतगणना दिनांक 06.11.2022 को पूर्वा० 8 बजे से होगी।
डीएम डॉ सिंह ने पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।