ताजा खबर

उपेंद्र कुशवाहा ने रालोमो के राजनीतिक मंथन शिविर का किया उद्घाटन।..

मुकेश कुमार/राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के तीन दिवसीय राजनीतिक मंथन शिविर का झंडोत्तोलन कर उद्घाटन किया। जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश तथा जिलाध्यक्ष समेत लगभग 300 के करीब प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मिकीनगर में चलने वाले इस शिविर का के उद्घाटन सत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राष्ट्रगान, दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस सत्र में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सभा ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया कि “यह सभा पहलगाम आतंकी हमले की घोर निंदा करती है राष्ट्रीय लोक मोर्चा परिवार भारत सरकार के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है।” शिविर में आज पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की बैठक भी हुई। इसके उपरांत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शिविर से जुड़े पार्टी के उद्देश्य की चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इन तीन दिनों में होने वाले विचार मंथन के बाद पार्टी को आगे के राजनीतिक फैसलों के लिए दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस शिविर में आगामी विधानसभा चुनाव के विषय के अतिरिक्त पार्टी के मुख्य मुद्दों यथा उच्चतर न्याय व्यवस्था का प्रजातंत्रीकरण (कॉलेजियम प्रणाली की समाप्ति) , शिक्षा में सुधार , जातीय जनगणना , जनसंख्या के आधार पर परिसीमन एवं क्षेत्र का विकेंद्रीकरण, पटना का नाम पाटलिपुत्र करना , सावित्रीबाई फुले की जयंती पर महिला शिक्षा दिवस का आयोजन, सम्राट अशोक की जयंती पर बिहार की तरह पूरे देश में अवकाश की घोषणा, बिहटा हवाई अड्डे का नाम भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर करना , बिहार में किसानों और युवाओं के हितों मे कृषि उत्पादन पर आधारित उद्योगों की स्थापना जिससे पलायन की समस्या रुकेगी एवं रोजगार सृजन होगा, बिहार में पर्यटन क्षेत्र को विकसित कर रोजगार सृजित करने का काम ,बोधगया के मंदिर अधिनियम में संशोधन करना , सीतामढ़ी में निर्माण हो रहे मेडिकल कॉलेज का नाम अमर शहीद रामफल मंडल के नाम पर करना आदि विषयों पर चर्चा की आवश्यकता है।
पार्टी के प्रवक्ता नितिन भारती ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि इस राजनीतिक मंथन शिविर में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी जिलों के पार्टी के मेन कमिटी के जिला अध्यक्ष भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय उपेन्द्र कुशवाहा जी के जीवन और संघर्षों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री शॉ भी दिखाया गया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेत्री स्नेहलता कुशवाहा , प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर महतो , राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणविजय सिंह , अखिलेश सिंह, फजल इमाम मल्लिक , रेखा गुप्ता, प्रशांत पंकज, रामपुकार सिन्हा, अमेरिका महतो, संतोष गुप्ता, सुभाष चंद्रवंशी, अशोक राम, स्मृति कुमुद हिमांशु पटेल आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button