राजनीति

उपेन्द्र कुशवाहा ने सच्चिदानंद मौर्य के पुत्र के निधन पर संवेदना व्यक्त की।

पटना डेस्क:-पटना। रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सच्चिदानंद मौर्य के 19 वर्षीय पुत्र के आकस्मिक निधन पर अपनी और अपनी पार्टी की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अल्प आयु में अपने पुत्र को खोने से बड़ा कष्ट एक पिता के लिए नहीं हो सकता। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें।
रालोजद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता और सम्राट अशोक क्लब के वरिष्ठ सदस्य ई0 हेमन्त कुमार ने शोक व्यक्त करते बतलाया कि श्री मौर्य का पुत्र शक्यांश का पिछले एक साल से बॉर्न कैंसर का ईलाज चल रहा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!