ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह 14 अप्रैल को सीतामढ़ी विद्युत उपकेंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत 14 अप्रैल 2022 को केन्द्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर. के. सिंह नव निर्मित 400/220/132 के.वी. सीतामढ़ी विद्युत उप-केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इस उप-केंद्र का निर्माण विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार की महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया है, जो कि टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (TBCB) मार्ग के तहत पूर्वी क्षेत्र सुदृढ़ीकरण योजना-XXI (ERSS-XXI) परियोजना का हिस्सा है।
——

Related Articles

Back to top button