देशब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने महंत नरेंद्र गिरी के संदिग्ध मौत पर दुःख व्यक्त किया, व्यक्तिगत क्षति बताया।।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी के संदिग्ध मौत पर शोक और दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया।

श्री चौबे ने कहा कि नरेंद्र गिरी का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म, राष्ट्र और आम लोगों के लिए समर्पित रहा। संतो की विभिन्न धारा को एक साथ करने, राम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और संत समाज के विकास व मार्गदर्शन के लिए उनको सदैव याद किया जाता रहेगा। उनका निधन राष्ट्र और संत समाज के लिए अपूरणीय क्षति तो है ही, मेरे लिए व्यक्तिगत बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर इन महान आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और समस्त शिष्यों, अनुयाइयों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!