District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सदर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वज्रा टीम के द्वारा घोरपाड़ा में छापेमारी कर 20 लीटर देशी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस शराबबंदी को लेकर अभियान चला रही है। मंगलवार को सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में वज्रा टीम के द्वारा सिंघिया कुलामणि के घोरपाड़ा आदिवासी टोला में छापेमारी कर करीब 20 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया। तकरीबन 50 लीटर जावा को नष्ट किया गया। सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने कहा कि एलटीएफ के द्वारा निर्देश प्राप्त हो रहा है कि जितने भी शराब शराब का कारोबार कर रहा उनके विरूद्ध अभियान चलाना है। इसी क्रम में वज्रा के साथ घोरपाड़ा आदिवासी टोला में छापेमारी किया गया जिसमें 20 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। एवं 50 लीटर जवा को विनिष्ट किया गया। मौका ए वारदात से कारोबारी फरार हो गया है। जिसे बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button