राज्य

रोजगार मेला के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

पटना में गिरिराज सिंह, केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आयोजित कार्यक्रम में बिहार के 133 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद =प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शनिवार (28-10-2023) को रोजगार मेले के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए देशभर के 37 स्थानों पर 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।पटना में पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल द्वारा आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। मौके पर विवेक ठाकुर, सांसद (राज्यसभा), कुन्दन कुमार, विधायक, बेगुसराय, सम्राट चौधरी, बिहार बीजेपी अध्यक्ष, हरि मांझी, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद, जयंत कुमार चौधरी, मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर, पूर्व मध्य रेल मौजूद थे।

मौक़े पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में चयनित 133 नव नियुक्त युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि रोजगार मेले के कारण सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है। उन्‍होंने कहा कि रोजगार मेला ने शासन में युवाओं के विश्वास को बढाया है। श्री सिंह ने कहा कि अब तक विभिन्‍न सरकारी विभागों में मिशन मोड में छह लाख नौकरियां दी गई हैं। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने स्‍टार्ट.अप्‍स को बढ़ावा देकर रोजगार की अवधारणा बदल दी है। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में देश में एक लाख से अधिक स्‍टार्ट.अप्‍स कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी, दानापुर (पूर्व मध्य रेलवे) द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button