डीएम के दिशा निर्देश में अवैध शराब के विरूद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग, अररिया ने की बड़ी कार्रवाई
गुप्त सूचना पर अररिया के टोले प्लाजा के समीप नहर पर वाहन चेकिंग के दौरान 588 बोतल बेयर जब्त चाक भागने में रहे कामयाब

अब्दुल कैय्युम।अररिया/जिलाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन के दिशा निर्देश में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, अररिया द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02.07.2026 को अधीक्षक मद्य निषेध, अररिया निरंजन कुमार झा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विदेशी शराब की बड़ी खेप किशनगंज से फारबिसगंज की तरफ फोर लेन सड़क से जाने वाली है।
प्राप्त सूचना के आधार पर अधीक्षक मद्य निषेध, अररिया द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में श्रीमति पूजा कुमारी अ०नि० के नेतृत्व में एक मद्य निषेध टीम का गठन किया गया। दल में श्री मुन्ना कुमार सिंह, स०अ०नि०, एवं मद्य निषेध सिपाही एवं प्रतिनियुक्त गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे।
गठित टीम द्वारा लगभग रात्रि समय करीब 10.45 बजे अररिया-पटना फोर लेन पर आर०एस० थाना अन्तर्गत हरिया बारा टोल पलाजा के पास पहुंच कर नहर वाले रोड पर संदिग्ध वाहन का जांच प्रारंम्भ किया। समय करीब 11.10 बजे जांच दल को देखकर एक संदिग्द्ध वाहन जिसका रजि० नं0 WB74BH-8991 है। घूमा कर भागने का प्रयास किया एवं कुछ दूरी पर वाहन छोड़ कर वाहन चालक भागने में सफल रहा। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में एवं पिछले सीट के नीचे छुपा कर रखा गया बीयर बरामद हुआ।
Hayward 5000 Beer,
Each pc 5000ml- 588 बोतल 294 लीटर
सभी जप्त बीयर पर For Sale In West Bengal अंकित है। घटनास्थल पर सभी बरामद बीयर का विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया। इसके पश्चात टीम जप्त सामान के साथ उत्पाद थाना, अररिया वापस आई। मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाहन स्वामी एवं अन्य के विरूद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।



