District Adminstrationकिशनगंजप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में जिला आंतरिक संशाधन एवं राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में शनिवार को जिला आंतरिक संशाधन एवं राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में सभी विभागों यथा परिवहन, मतस्य, नगर परिषद, नगर पंचायत, निबंधन, कृषि कार्यालय, मापतौल, औषधि निरीक्षक आदि विभागों के पदाधिकारियों के साथ वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली की समीक्षा की गई। सभी विभागों में राजस्व की वसूली औसत वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप पाया गया। औषधि निरीक्षक के मामलें में राजस्व की वसूली औसत से कम पाया गया। सभी विभागों के पदाधिकारियों को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने निदेश दिया कि विभाग द्वारा निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप समय-सीमा के अन्दर राजस्व की वसूली का कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा अंचलाधिकारियों के साथ की गई। बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भू-लगान, जमाबंदी अद्यतीकरण से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के क्रम में दाखिल-खारिज एवं जमाबंदी अद्यतीकरण के कार्यों में तेजी लाने का निदेश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्त्ता, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला मतस्य पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, किशनगंज, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत ठाकुरगंज, बहादुरगंज, जिला अवर निबंधक, अवर निबंधक बहादुरगंज एवं ठाकुरगंज, जिला कृषि पदाधिकारी, मापतौल निरीक्षक, औषधि निरीक्षक आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button