ताजा खबर

प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाई जाती है – राजेश भट्ट

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रवक्ता श्री राजेश भट्ट ने कहा कि राज्य के कई जिलों में अबतक जहरीली शराब ने कई घरों को उजाड़ दिया हैं। बावजूद मुख्यमंत्री जी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग की भी जिम्मेवारी है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री के उदासीनता का खामियाजा राज्य के निर्दोष लोगों को उठानी पड़ रही है। जो बेहद चिंता का विषय है । प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से जब छात्र अपनी बात कहने को गोलबंद होते हैं तो उन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाई जाती हैं और तरह-तरह के सरकारी षडयंत्र के तहत उन पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है श्री भट्ट ने छात्रों के साथ दमनात्मक रवैया अख्तियार करने पर प्रदेश की सरकार को चेतावनी दी है। श्री भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री जी स्वयं छात्र आंदोलन से आज सत्ता के सिंहासन पर आसीन हुए है । उन्हें कतई छात्र और युवा शक्ति की अनदेखी नहीं करनी चाहिए चाहिए। छात्रों को शांतिपूर्ण अपनी बात कहने का लोकतंत्र में पूरा अधिकार है। श्री भट्ट ने बताया कि एनटीपीसी और आरआरबी के परीक्षा परिणाम में हुए गड़बड़ी को लेकर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और रेल मंत्री को मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष रुप से जांच कराने की मांग को लेकर एक पत्र भी लिखा है जिस पर सरकार ने संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से एक जांच कमिटी गठित किया गया है जो स्वागत योग्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button