राज्य

नवादा सदर अस्पताल में एक प्रसूता की मौत।…

रजनीश कांत झा/नवादा– महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन से दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की परिजनों का हंगामा देखकर चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी कुछ देर के लिए अस्पताल छोड़कर फरार हो गए।

नवादा सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत –
परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई है। अगर चिकित्सक के द्वारा समय से सही इलाज किया जाता तो मरीज की मौत नही होती। मृतक महिला शहर के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के मोगलाखार मोहल्ले की निवासी मो. नेयाज खान की पत्नी मुशरफ प्रवीण बताई जाती है। मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से लापरवाही में शामिल चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे है।
रजनीश कांत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!