ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सेवा ही समर्पण अभियान के तहत BJP युवा मोर्चा ने 14 मंडलों में 200 से अधिक जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया संपन्न।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा गरीब कल्याण योजना के तहत पीएम मोदी एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल के चित्र वाली हजारों झोला लाभुकों के बीच वितरण किया गया।  किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सेवा ही समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के तत्वाधान में मोदी जी के जन्म उत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण महा अभियान के तहत 14 मंडलों में 200 से अधिक जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। वही भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा गरीब कल्याण योजना के तहत पीएम मोदी एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल के चित्र वाली हजारों झोला लाभुकों के बीच वितरण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी के द्वारा कई टीका केंद्रों में जाकर टीका देने वालों के बीच पुष्प देकर सम्मानित किया गया। वही बहादुरगंज विधानसभा में पोस्ट कार्ड के माध्यम से पीएम मोदी को जन्मदिवस की बधाई संदेश भेजने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आपको बताते चलें कि लगातार चल रहे 20 दिवसीय कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बुथ तक के समर्थकों परिवारों से संपर्क का कई कार्यक्रम एवं योजनाएं बनाई है जिसके तहत 27 तारीख को युवा मोर्चा के द्वारा 71 यूनिट ब्लड बैंक में रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रभारी मनोज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप जिला महामंत्री, लखन लाल पंडित जिला उपाध्यक्ष खुशो देवी, नवीन झा, ज्योति कुमार सोनू, अंकित कौशिक, राकेश गुप्ता, मयंक कुमार, राहुल कुमार, रौनक राय किष्लाय सिन्हा, रविदास, अरविंद मंडल जैसे दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका मे थी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button