किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : पुलिस सप्ताह के तहत एसपी कार्यालय सहित सभी थानों में हुआ झंडोत्तोलन

किशनगंज,22फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में एसपी कार्यालय सहित जिले के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने एसपी कार्यालय परिसर में विधिवत झंडोत्तोलन कर पुलिस सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही जिले के सभी थाना, पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन किया गया।

पुलिस सप्ताह का आयोजन 27 फरवरी तक किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न तिथियों पर पेंटिंग प्रतियोगिता, क्रिकेट मैच, “एक शाम पुलिस के नाम” सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुरस्कार वितरण समारोह सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर एसपी संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती प्रदान करना तथा समाज में स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस वीक के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!