महागठबंधन बिहार की 40 में 40 सीट जीतेगी – उमेश सिंह कुशवाहा

लोकतंत्र विरोधी भाजपा हराओ – देश बचाओ जदयू का मिशन होगा सफल:उमेश सिंह कुशवाहा
महागठबंधन बिहार की 40 में 40 सीट जीतेगी
30 जनवरी 2023, पटना।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने आज कहा कि हम लोगों ने आगे बढ़कर भाजपा को नकार दिया और उन्हें छोड़ दिया है, इससे वह हताशा और बेचैनी में हैं। भाजपा की नैया बिहार ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर डूबने की स्थिति में है। उनके अंदरखाने मंशा और उनके अंदर की बात उजागर हो चुकी है।
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह 2020 में लोकतंत्र की हत्या की गई, पूरे देश में बेरोजगारी चरम पर है, उसे देखते हुए हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भाजपा को नकार दिया और उन तमाम व्यक्ति और पार्टियों को जो भाजपा के विरोध में हैं उन्हें एक मत करने में लगे हुए हैं। हमें लगता है कि इसमें पूरी सफलता मिलेगी और हमलोग जो ‘‘भाजपा हटाओ- देश बचाओ’’ नारा पर काम कर रहे हैं वह सफल होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह जिसको अंगूर नहीं मिलता है वह उसे खट्टा बोलता है, उसी प्रकार भाजपा के बिहार प्रभारी बयानबाजी कर रहे हैं, जो हास्यास्पद है। भाजपा के लोग महागठबंधन के पक्ष में आयी रिपोर्ट से बेचैन हैं, जिसमें 35 से 36 सीट बिहार में महागठबंधन को मिलने की बात कही गई है। मेरा तो पूरा दावा है कि हम 40 में 40 सीट बिहार में जीतेंगे।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता माननीय मुख्यमंत्री ने बिल्कुल सही कहा है कि भाजपा प्रभारी ने जो बयान दिया है वो बिल्कुल हास्यास्पद है इससे उनकी हताशा ही दिखती और झलकती है। उनको लग रहा है कि उनका नाव बिना पानी के ही डूब रहा है और उनके बयान से उनकी दबी इच्छा ही उजागर हो रही है। भाजपा को हमने खुद आगे बढ़कर छोड़ दिया तो फिर अब साथ जाने का सवाल कहां उठता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पार्टी अमर शहीद जगदेव बाबू की जयंती मना रही है। पार्टी ने घोषणा की है कि सभी प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष और जिलों में जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में अमर शहीद जगदेव बाबू की जयंती मनाई जाएगी साथ ही प्रदेश मुख्यालय कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में प्रदेश स्तर के सभी नेता जुटकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब पार्टी द्वारा जगदेव बाबू की जयंती मनाई जा रही है तो पार्टी के सभी नेता- कार्यकर्ता जुटेंगे, जो कोई भी पार्टी के सदस्य हैं उन्हें पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेना ही चाहिए। सामाजिक स्तर से जो कार्यक्रम किया जा रहा है उसमें भी भाग लेना चाहिए। हमारी पार्टी के संसदीय बोर्ड के माननीय अध्यक्ष हैं निश्चित रूप से हमारे पार्टी के चाहे जो भी कार्यकर्ता या सदस्य हैं वह पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेंगे ही।



