राज्य

लोकतंत्र और संविधान की सलामती के लिए भाजपा को केन्द्र की गद्दी से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें – उमेश सिंह कुशवाहा।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-भागलपुर जिला के कहलगांव विधानसभा में शनिवार को जनता दल (यू0) द्वारा एकदिवसीय जननायक कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। इस दौरान अपने सम्बोधन में श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कहलगांव की यह धरती क्रांति की धरती रही है, असहयोग आंदोलन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसी धरती से अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंकने का काम किया था। इसलिए वर्तमान समय में भाजपा मुक्त भारत बनाने के संकल्प को साकार करने हेतु यहां के लोगो से विशेष अपेक्षा है। हमारे नेता श्री नीतीश कुमार ने देशभर के विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर भाजपा को केन्द्र की गद्दी से हटाने का संकल्प लिया है। पूरा देश आज बिहार के तरफ आशा और उम्मीद भरी की नजरों से देख रहा है और हमें पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता लोकसभा की सभी 40 सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में डालकर मोदी सरकार को केंद्र की सत्ता से अपदस्थ करने में अहम भूमिका अदा करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों से प्रेरणा लेकर बिहार के शोषित, वंचित और अतिपिछड़ा वर्गों के उत्थान में दिनरात लगे हुए हैं। कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय की परिकल्पना को श्री नीतीश कुमार ने ही साकार रूप देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा समाज को मिल रहे आरक्षण को भी खत्म करना चाहती है। इसलिए हमें आरक्षण, संविधान और लोकतंत्र की सलामती के लिए भाजपा को 2024 में उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल वोट के लिए अतिपिछड़ों के हिमायत होने का नाटक करती है। उनके बहकावें में अब नहीं आना है। बीते नौ सालों के दौरान भाजपा की मोदी सरकार ने अतिपिछड़ों के साथ दोहरा व्यवहार किया है। हालिया उदाहरण महिला आरक्षण बिल है, जिसमें पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग की महिलाओं को इसके लाभ से वंचित रखने की साजिश की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आदरणीय श्री नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा और पिछड़ा समाज के लोगों को राजनीतिक रूप से सशक्त और सक्षम बनाने के लिए वर्ष 2006 में पंचायती राज एवं 2007 में नगर निकाय संस्था में आरक्षण देने का काम किया। लेकिन भाजपा द्वारा उसी अतिपिछड़ा आरक्षण को भी खत्म करने के पुरजोर कोशिश किया गया। बीते साल नगर निकाय चुनाव में ही भाजपा ने अतिपिछड़ा आरक्षण के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी मानसिकता को उजागर कर दिया था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 9 वर्षों में देश के अन्दर कोई काम नहीं हुआ है। केवल जाति-धर्म के नाम पर भाजपा द्वारा समाज में विभेद पैदा करने की कोशिश की गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपने एक भी वादे पर खड़े नहीं उतरे हैं। उनका प्रत्येक वादा जुमला और ढकोसला साबित हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल सत्ता का मोह है, और सत्ता को बचाए रखने के लिए भाजपा लोकतंत्र और संविधान को भी कुचलने के लिए अमादा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भागलपुर के जिलाध्यक्ष श्री विपिन बिहारी सिंह एवं मंच का संचालन श्री संजय राम ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री मदन सहनी, लघु व जल संसाधन मंत्री श्री जयंत राज, माननीय सांसद श्री अजय मंडल, माननीय विधायक श्री दामोदर रावत, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती कहकशा परवीन, पूर्व विधायक श्री लक्ष्मीकांत मंडल, प्रमंडल प्रभारी श्री प्रह्लाद सरकार, श्री शुभानन्द मुकेश, श्री पप्पू निषाद, श्री विभूति गोस्वामी, नवगछिया के जिलाध्यक्ष श्री त्रिपुरारी कुमार भारती, श्री रिंटू चन्द्रवंशी, श्री सिपु मंडल, श्री संजीव कुमार, श्री शिशुपाल, श्री रजनीकांत, श्रीमती सोनी कुमारी, श्री शहबाज आलम, श्री विवेक गुप्ता, श्री विजय मंडल, श्री किशोर कुमार मंडल, श्री दिवाकर सिन्हा, श्री मनोहर कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!