राज्य

संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए भाजपा मुक्त भारत बनाने की मुहिम में भागीदार बनें – उमेश सिंह कुशवाहा।..

सामाजिक न्याय के साथ समावेशी विकास का देश में सबसे उत्तम उदारहण बना है बिहार - उमेश सिंह कुशवाहा...

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-शुक्रवार को सिवान जिला के महाराजगंज विधानसभा जनता दल (यू0) द्वारा एक-दिवसीय जननायक कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री चंद्रकेतु सिंह एवं संचालन श्री उमेश ठाकुर ने किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिवान की माननीय सांसद श्रीमती कविता सिंह, पूर्व विधायक श्री हेमनारायण साह, पूर्व विधायक श्री सत्यदेव सिंह, पूर्व विधान परिषद सह प्रमंडल प्रभारी श्री सतीश प्रसाद, श्री टुनटुन प्रसाद, श्री धनजी प्रसाद, श्री अजय कुमार सिंह, श्री अरुण वर्मा, इंद्रदेव सिंह पटेल, जिलापरिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता यादव, श्री निकेश चंद्र तिवारी, श्रीमती राधिका देवी, श्री सुनील कुमार, श्री रंजीत कुमार यादव, श्री आशुतोष कुमार सिंह, श्री सत्येंद्र ठाकुर, श्री मोहन राजभर, श्री संदेश महतो, श्री संतोष बासफोर, डाॅ0 कन्हैया कुमार, श्री आमोद प्रियदर्शी, श्री बैजनाथ महतो, श्री प्रभुनाथ महतो, श्री सुरेंद्र पटेल, श्री राजीव रंजन पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी विधानसभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी महापुरुषों की योगदान और बलिदान को भुलाने की कोशिश कर रही है, वही जद(यू0) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शो को प्रतीक मानकर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में जुटी हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल के दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय की नींव को मजबूत करने का काम किया है। आज हमारा बिहार बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। बीते 18 वर्षों के कार्यकाल को अगर हम गौर से देखें तो पता चलेगा की श्री नीतीश कुमार ने हर मोर्चे पर ऐतिहासिक और अविश्वसनीय कार्य किया है। बिजली, पानी, सड़क, शौचालय, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की दिशा में बिहार ने अनोखा नजीर पेश किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार का शोषित और वंचित समाज विकास की मुख्यधारा में शामिल हुआ है। दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज सशक्त बनाने के लिए श्री नीतीश कुमार का पहल आज रंग ला रहा है। सच्चे मायनों में आज बिहार सामाजिक न्याय के साथ विकास का सबसे उत्तम उदारहण बना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जनता को गुमराह करने की भरपूर कोशिश करेगी। हमें इनसे सचेत रहना है और सामाजिक सौहार्द को कायम रखना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। जनता की बुनियादी समस्यओ से उन्हें कोई मतलब नहीं है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से वोट लिया था लेकिन 10 वर्षों के बाद भी महंगाई और बेरोजगारी से जनता को निजात नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा लोकतंत्र और संविधान को कुचलना की भरपूर कोशिश हो रही है। सत्ता में बैठे लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। यह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा मुक्त भारत बनाने की मुहिम् में आम जनता को शामिल होना होगा। हमारे नेता मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने देशभर के तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया है एवं उनके प्रयास से ही आज इंडिया गठबंधन आकार ले चुका है। 2024 में देश की जनता इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर भाजपा को खदेड़ने का काम करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button