रणनीति

घोटाले के सिरमौर लालू परिवार को भ्रष्टाचार रत्न से नवाजा जाना चाहिए – उमेश सिंह कुशवाहा

हताश कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए तेजस्वी ने छोड़ा भारत रत्न का शिगूफ़ा - उमेश सिंह कुशवाहा

ऋषिकेश पांडे/बिहार जनता दल (यू0) माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की मांग पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राजद के हताश और निराश कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए तेजस्वी यादव ने भारत रत्न का राजनीतिक शिगूफ़ा छोड़ा है। जबकि लालू परिवार अपने राजनीतिक आचरण और भ्रष्टाचारी गतिविधि के लिए पूरे देशभर में बदनाम है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने सियासी फायदे के लिए समाज में जातिवाद का जहर घोलकर बिहार को अराजकता की आग में झोंकने का काम किया। मुख्यमंत्री आवास में अपहरण की डील और अपराधियों के बीच निगोशिएशन की बातें भी अब खुलकर सामने आने लगी है। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी का शासनकाल हमेशा काला अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। उनके दामन पर लगे दाग कभी नहीं धुलेंगे।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लालू परिवार ने राजनीति में लूट-खसोट की परंपरा को जन्म दिया, उनके कारनामे अब किसी से छिपे नहीं हैं। मुख्यमंत्री और केन्द्रीय रेलमंत्री रहते हुए राजद सुप्रीमो के दामन पर घोटाले के कई दाग हैं। साथ ही उन्होंने लालू परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ‘भ्रष्टाचार रत्न’ से नवाजा जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!