अपराध

ब्रेकिंग:-संपति विवाद को लेकर दो गुट आपस मे भिडे, युवक हुआ गोली का शिकार।।….

गुड्डू कुमार सिंहआरा/ गड़हनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के लभुआनी गांव में दीपक कुमार पिता धनजी यादव को उनके पड़ोसी से संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट हुआ जिसमें पड़ोसी के द्वारा गोली चलाने पर दीपक कुमार को दो गोली लग गई जिससे वे गम्भीर रूप से जख्मी हो गये।जख्मी का इलाज आरा के निजी अस्पताल में चल रहा है।सूचना प्राप्त होते ही गडहनी पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।सहायक पुलिस अधीक्षक स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत है।इस संबंध मे भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उपरांत घटना की विस्तृत कारण का पता चल पाएगा। उक्त घटना में पता चला है कि गाय चराने को लेकर पड़ोसी सोनू यादव ने गोली चलाई है।उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!