किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रुईधासा महाकाल मंदिर में आज से शुरु हुआ दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव

एमपी मैहर धाम से पहुंचे पुरोहित

किशनगंज, 21 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में दो दिवसीय महाकाल महोत्सव रविवार से शुरू हो गया। वार्षिक महोत्सव सोमवार को संपन्न होगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाकाल महोत्सव मनाए जाने को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। महाकाल महोत्सव को लेकर मंदिर के अंदर व मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। महाकाल मंदिर के सदस्य पूजा को सफल बनाने में जुटे हुए थे। मंदिर के पुरोहित गुरु साकेत ने बताया कि इस बार महाकाल महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष पुराने मूर्ति का विसर्जन कर महाकाल महोत्सव के दिन नये मूर्ति की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जाती थी लेकिन विगत वर्ष से पत्थर की प्रतिमा स्थापित होने के बाद सिर्फ कलश का विसर्जन किया जाता है।

रविवार को महाकाल मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के साथ कलश को प्रेमपुल के पास नदी में विसर्जित किया गया। जिसमे भक्त जय महाकाल का जयकारा लगा रहे थे। वही संध्या में हवन आरती आदि पूजा की जाएगी। पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाकाल बाबा व मां काली की पूजा-अर्चना मैहर धाम से आए मंहतों द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजेश दुबे, शंकर केसरी, धर्मेंद्र सिंह, मयंक प्रकाश, सत्यम चारुस्त, रोहित झा, नीतीश गुप्ता, अमन आदि मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button