अपराध

चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार।…

गुड्डू कुमार सिंह:-गडहनी। गुरूवार के मध्य रात्रि मे गडहनी पुलिस द्वारा गश्ती के दौरान दो लोगो को संदेह आधार पर गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया कि गडहनी पुलिस द्वारा जब गश्ती किया जा रहा था तभी दो लोगो को रात्रि 1.30 मे कहीं जाते हुए देखा गया।जिसे रोककर पूछताछ की गई तो उसकी गतिविधि संदिग्ध पाई गई। संतोषजनक जबाब नही मिलने पर दोनो की तलाशी ली गई।तलाशी मे दो चोरी की मोबाइल बरामद हुई जिसका उनदोनो के पास कोई कागज नही था।दोनो को थाना लाया गया जहां उनदोनी ने बतायावकि दो तीन दिन पहले आरा नवादा थाना अन्तर्गत कतिरा गांधी मोड के पास से एक महिला से एक मोबाइल की छिनतई की गई थी।मोबाइल चोर गडहनी थाना क्षेत्र के सिकरिंया गांव निवासी मनोज कुमार का पुत्र प्रिंस कुमार जो वर्तमान मे फ्रैंड्स कालोनी और मे रहता है और दुसरा फ्रैंड्स कालोनी आरा का रहने वाला राज कुमार पिता राजेश प्रसाद बताया जा रहा है।दोनो को दो मोबाइल के साथ गिरप्तार कर गडहनी थाना मे प्राथमिक दर्ज कर काण्ड संख्या 155/23 के तहत जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!