अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

वृद्ध महिला को डायन बताकर पेड़ से बांधने वाले दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार।।…

गुड्डू कुमार सिंह:-भोजपुर जिला के सहार थाना अंतर्गत वृद्ध महिला को डायन बताकर पेड़ से बांधने वाले दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार। भोजपुर एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी।बताया गया कि शहर थाना अंतर्गत ग्राम पथरिया के कमल किशोर सिंह के बेटे की आसमा जी के मृत्यु हो गया था। कमल किशोर सिंह के द्वारा गांव के ही एक वृद्ध महिला पर आरोप लगाया गया कि वृद्ध महिला डायन करके ही मेरे बेटे को मार दी है।गुरूवार को कमल किशोर सिंह एवं उनके बेटे कुंदन कुमार ने गांव के वृद्ध महिला कलावती कुमार पे०- स्वर्गीय राम अयोध्या, ग्राम- पतरिया को एक पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सहार अपने थाना बल के साथ पतरिया गांव में जाकर वृद्ध महिला को छुड़ाया तथा उक्त घटना में शामिल अभियुक्त कमल किशोर सिंह एवं उनके बेटे कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सहार थाना कांड संख्या 82/23 दिनांक 26/05/2023 धारा 341 323 354 34 भादवी एवं 3/4 डायन अधिनियम दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button