विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत के तराने आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में शुरू किए गए
आजादी के अमृत महोत्सव में देखने को मिल रहा है। इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं। हर घर तिरंगा झंडा कार्यक्रम के तहत आज नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट और सनफ्लावर चिल्ड्रेंस एकेडमी पटखौली बगहा-2 के संयुक्त तत्वावधान में नगर परिषद के सफाई कर्मियों के साथ साथ स्कूल के बच्चों , ग्रामीण तथा नगर परिषद के नागरिकों को के बीच तिरंगा झंडा बांटने की खबर जैसे ही प्रेषित की गई। लोगों का हुजूम सनफ्लावर चिल्ड्रेंस एकेडमी पठखौली बगहा -2 की ओर बढ़े। पत्रकार भी से इसमे पीछे नहीं रहे। सबों में तिरंगा के प्रति वहीं सम्मान व जज्बा दिखा। जो आजादी के समय दिखने को मिला था। आज नगर परिषद बगहा के सफाई कर्मी श्री बृजमोहन के नेतृत्व में उपस्थित हुए। वह पटखौली के अनुसूचित जाति के निऊर डोम कोखर्च की राशि के साथ तिरंगा लगाने के लिए प्रदान किया गया। इसके अलावा वार्ड के लोगों के बीच राष्ट्रीय झंडा समर्पित किया गया। सनफ्लावर चिल्ड्रेन्स एकेडमी पठखौली एवं को-ऑपरेटिव कोचिंग नारायणपुर के छात्रों के बीच भी वितरण हुआ।
बगहा के विभिन्न वार्डों के से आए मोतीदास ,किताबुउद्दीन , नथुनी प्रसाद, राजू यादव ,विनय कुमार दुबे, मनोज ठाकुर इसके अलावा विभिन्न ग्रामों से पधारे जनता के बीच भी तिरंगा झंडा घरों पर लगाने के लिए दिया गया। भारत का राष्ट्रीय तिरंगा झंडा देकर ,उन्हें अपने घरों पर लगाने के लिए समर्पित किया गया। लोगों ने इसे सम्मान पूर्वक स्वीकार किया ।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रघुवंश मणि पाठक ,शिक्षक श्री बलिराम सिंह वाजिद अली ,रसेन्द्र प्रसाद गिरजेश पाठक, सोनम कुमारी सुमन कुमारी ,आदित्य शुक्ला शबनम कुमारी, पूनम कुमारी सुमन कुमारी, विनय पाठक के अलावे मनोज ठाकुर विनय कुमार दुबे प्रभु शर्मा आदि अनेक लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर नैतिक जागरण मंच के समन्वयक पदाधिकारी श्रीमती शशि पांडे विद्यालय और ट्रस्ट के सचिव निप्पू कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से सभी को तिरंगा समर्पित कर उनका सम्मान किए।
तिरंगा वितरण का यह कार्यक्रम नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट और सनफ्लावर चिल्ड्रेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में हर घर झंडा के लिए भारत के राष्ट्रीय तिरंगा झंडा प्रदान करते हुए सचिव निप्पू कुमार पाठक ने आग्रह किया कि आप तिरंगे झंडे को अपने घर में सबसे ऊपर लगाएंगे ।लगाने की विधि भी बताये।लोगों में जोश और खरोश देखने को मिला ।एक छोटे से मैसेज में तिरंगा लेने और अपने घर पर लगाने की हुजूम देर समय तक बना रहा।