ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” के अंतर्गत तिरंगा साईकिल रैली का आयोजन

किशनगंज,12अगस्त(के.स.)। फरीद अहमद, स्वर्ण जीत शर्मा, कमान्डेंट, 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के दिशा-निर्देशन पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय ठाकुरगंज द्वारा तिरंगा साईकिल रैली का आयोजन किया गया।

तिरंगा साईकिल रैली 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज मुख्यालय से ग्राम-लोधाबाड़ी तक लगभग 3 किलो मीटर देश भक्ति का नारा लगाते हुए चलाई गयी। इस तिरंगा साईकिल रैली “हर घर तिरंगा” पहल का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर देशभक्ति की गहरी भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में बेहतर समझ विकसित करना है। इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर स्वर्णजीत शर्मा, कमांडेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज, राजीव शर्मा, उप कमान्डेंट, विकास कुमार पाण्डेय, उप कमान्डेंट, निरीक्षक प्रशासन हरदेव, एवं वाहिनी के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!