प्रमुख खबरें

स्वर्गीय श्रीमती गिरिजा सिन्हा के पुण्य स्मृति में वृक्षारोपण किया गया।…

नवीन कुमार रौशन:-अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा मखदुमपुर प्रखंड के आदर्श ग्राम पलेया में मखदुमपुर प्रखंड के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीमती गिरिजा सिन्हा के पुण्य स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। उनकी आत्मा की शांति हेतु वैदिक मंत्रों से आहुति भी प्रदान की गई।

मौके पर उपस्थित रितेश कुमार चुन्नु ने अपनी मॉं के पुण्य स्मृति पर भावुक होकर कहा कि जिस प्रकार मॉं अपने बच्चों का लालन पालन करती हैं। मॉं के बिना जीवन अधूरा है,मॉं की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। मॉं की याद में वृक्ष लगाकर मॉं की छबि को इन्हीं वृक्षों में ढ़ूढ़ने की कोशिश करूंगा वृक्ष की छांव मॉं की छांव के समान ही है। विवेकपूर्ण दृष्टि से देखें तो स्वस्थ,सुखी,दीर्घ जीवन का सर्वोत्तम साधन वृक्ष ही हैं। आज बहुत बड़े पैमाने पर वृक्ष लगाने की आवश्यता तो है ही,वृक्षों से प्रेरणा लेने और अपने जीवन को उन्हीं की तरह सर्वहितकारी,परोपकारी साँचे में ढालने की जरूरत है।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के रंगेश कुमार,हरी जी,कौशल जी,श्यामजी,प्रवीण कुमार,सचिन कुमार,अरविंद शर्मा, अखिलेश कुमार, सुमंत कुमार, रणजीत कुमार, कृष्णवल्लभ शर्मा, मनोज कुमार, विनोद कुमार, नागेन्द्र कुमार,रंगनाथ कुमार,भारती जी सहित दर्जनों की संख्या में गायत्री के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!