प्रमुख खबरेंराजनीति

जमीनी नेताओं के आकर्षण का केन्द्र है कांग्रेस: डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह॥

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है और खामियाजा भुगत रही है भाजपा की नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन। कारण है एनडीए के घटक दलों से पलायन का सिलसिला। इसका एक नजारा कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज फिर देखने को मिला जहाँ एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों नेता अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए का कुनवा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। गौरतलब है कि जब से डा0 सिंह ने प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाली है तब से भाजपा समेत उसके सभी सहयोगी दलों से नेता और कार्यकत्र्ताओं का कांग्रेस में आने का सिलसिला जारी है।

आज रालोसपा की पूर्व गया जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला परिषद सदस्य श्वेता सिंह यादव कांग्रेस नेतृत्व के तेबर में आये बदलाव से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उसी तरह भाजपा नेत्री एवं गया जिला परिषद सदस्य संगीता चौधरी ने भी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनका कहना था कि मोदी जी का जुमला और फरेबी वादा से तंग आकर उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने की मंशा बना ली। इसी तरह भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष विजय मेहता ने भी प्रदेश कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के उद्देश्य से आज पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा करीब आधा दर्जन पूर्व मुखिया एवं उप मुखिया तथा वार्ड सदस्य अपने-अपने दल को छोड़कर आज कांग्रेस की विचारधारा में समाहित हो गए। इनमें पूर्व मुखिया राजेश रंजन, उप मुखिया धर्मेन्द्र यादव व अजय यादव, पूर्व जिला पार्षद अजित पासवान एवं उप मुखिया श्रीबाबू का नाम इसमें शामिल है। वार्ड सदस्यों की बात करें तो केदार राजबंशी, शम्भू कुमार और मनोज चैधरी प्रमुख नाम हैं जो आज कांग्रेस में शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने इन सभी जमीनी नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि इससे यह बात साबित हो रही है कि जमीन से जुड़े नेताओं का कांग्रेस के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है और यह सुखद संकेत है कि हमारी जमीनी राजनीति का दायरा बढ़ रहा है।

आज के इस आयोजन में कांग्रेस के जो नेता मुख्य रूप से शामिल हुए वे हैं कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान, विधायक मुन्ना तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय, कपिलदेव प्रसाद यादव, लाल बाबू लाल, राजेश राठौड़, विनोद शर्मा, मनोज कुमार सिंह, आनन्द माधव, असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, प्रमोद कुमार सिंह, डा0 संजय यादव, सुमन कुमार मल्लिक, शशि कांत तिवारी, राजकिशोर सिंह, अविनाश शर्मा, रीता सिंह, दुर्गा प्रसाद, आजमी बारी, निधि पाण्डेय, फिरोज हसन, अखिलेश्वर सिंह, सुन्दर सहनी, अरूणा सिंह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button