किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान 28 मई को जदयू में होंगे शामिल

समर्थकों और पार्षदों के साथ लेंगे सदस्यता, नगर विकास को मिलेगी नई दिशा

किशनगंज,26मई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान 28 मई को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में औपचारिक रूप से शामिल होंगे। इस अवसर पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान की उपस्थिति में सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नप अध्यक्ष पासवान ने कहा कि वे बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व से प्रभावित होकर जदयू में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “बीस साल पहले का बिहार और आज का बिहार, दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पुल-पुलिया जैसे सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।”

श्री पासवान ने बताया कि वे जनवरी माह में ही जदयू में शामिल होना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों से यह प्रक्रिया अब पूरी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ कई पार्षद भी जदयू की सदस्यता लेंगे, जिससे नगर परिषद क्षेत्र के विकास को और अधिक गति मिलेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि वे ही हैं जिन्होंने बिहार को जंगल राज से निकालकर विकास की राह पर अग्रसर किया। इंद्रदेव पासवान ने यह भी कहा कि उन्हें नगर परिषद क्षेत्र के विकास में सरकार का लगातार सहयोग मिला है।

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!