ज्योतिष/धर्मब्रेकिंग न्यूज़

*आज का पंचांग*

आचार्य ब्रजेश मिश्र

दिनांक 02 सितम्बर 2021*
*विक्रम संवत 2078*
*शक संवत 1943 प्लव*
*अयन – दक्षिणायन*
*गोल – सौम्यगोल:*
*ऋतु – वर्षा*
*मास- भाद्रपद*
*पक्ष – कृष्णपक्ष*
*तिथि – एकादशी रात्रि 05:26 उपरान्त द्वादशी*
*दिन : गुरुवार*
*नक्षत्र : आद्रा दिन 02:03 उपरांत पुनर्वसु*
*योग : सिद्धि*
*सूर्य राशि : सिंह*
*सूर्य नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी*
*सूर्योदय – 05:31रांची*
*सूर्यास्त- 18:05*
*राहुकाल 13:30 – 15:00*
*🌹🌷शुभ समय🌷🌹*
*अभिजित मुहूर्त : 11:36 – 12:24*
*शिव वास -:*
*26 + 26 + 5 = 57 ÷ 7 = 1 शेष*
*कैलाश में = सौख्य*
*♨️अग्निवास : 26 + 5 + 1 = 32 ÷ 4 = 0 शेष*
*पृथ्वी पर = सुखदायक*
*राहुकालवास : दक्षिण में*
*दिशाशूल – गुरुवार को दक्षिण दिशा और अग्नि कोण का दिशाशूल होता है यदि यात्रा अत्यंत आवश्यक हो तो दधि का सेवनकर प्रस्थान करें।*

*🌹आज का ब्रत त्यौहार🌹*

*जया एकादशी*

*🙏🌻 आत्मबोध🌻🙏*

*अगर आप दुनिया की भीड़ से बचना चाहते हो बस एक काम करना, सच्चाई के रास्ते पर चलना शुरू कर देना। यहाँ बहुत कम भीड़ है और इस रास्ते पर चलने के लिए हर कोई तैयार नहीं होता। यद्यपि व्यर्थ के लोगों से बचने के और भी कई तरीके हैं मगर सत्य पर चलने से व्यर्थ अपने आप छूट जाता है और श्रेष्ठ प्राप्त हो जाता है।*
*गलत दिशा की ओर हजारों कदम चलने की अपेक्षा लक्ष्य की ओर चार कदम चलना कई गुना महत्वपूर्ण है। तुम सत्य को जितना जल्दी हो चुन लो ताकि परम सत्य भी तुम्हें चुन सके।*
*सत्य के मार्ग पर चलना ही सबसे बड़ा साहसिक कार्य है। सत्य के मार्ग पर चलने से ही सृजन होता है। सत्य के मार्ग पर चलने से ही आत्मा का कल्याण होता है। हो सकता है सत्य से सत्ता ना मिले पर सच्चिनानंद अवश्य मिल जाता है।*

*
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏
🌻
⛅ *व्रत पर्व विवरण – एकादशी वृद्धि तिथि*
💥 *विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *अजा एकादशी* 🌷
➡ *02 सितम्बर 2021 गुरुवार को सुबह 06:22 से 03 सितम्बर, शुक्रवार सुबह 07:44 तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष – 03 सितम्बर, शुक्रवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।*
🙏🏻 *यह व्रत सब पापों का नाश करनेवाला है | इसका माहात्म्य पढ़ने व सुनने से अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है |*
🙏🏻 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*
💥 *विशेष ~ 02 सितम्बर 2021 गुरुवार को सुबह 10:11 से 03 सितम्बर, शुक्रवार को सुबह 10:10 तक व्यतीपात योग है।*
🙏🏻

📖 *
📒 **
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक
18 सितंबर शाम 04.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 7.05 बजे तक
एकादशी

सितंबर 2021: एकादशी व्रत

03 सितंबर: अजा एकादशी

17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी

प्रदोष

सितंबर 2021: प्रदोष व्रत

04 सितंबर: शनि प्रदोष

18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत

पूर्णिमा

20 सितंबर सोमवार भाद्रपद

अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या

:
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों का आज अपने सहयोगियो से कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, नहीं तो यह आपके रिश्तों को खराब कर सकता है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय गया होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन कार्य की अधिकता के के कारण आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उसका वितरित प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज आपको शांतिप्रिय रहना होगा, यदि आपको क्रोध  आया, तो वह आपको कोई बडी परेशानी दे सकता है। आज सम्मान साहित्य क्षेत्र में भी आज आपके मान प्रतिष्ठा मे वृद्धि होती दिख रही है। कार्य क्षेत्र में आज किसी वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों को यदि पिछले दिनों से कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको अपने किसी प्रियजन से कोई तनाव मिल सकता है। यदि आपने किसी को उधार देने की सोची है, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सोच विचार कर दें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी व व्यापार कर रहे लोगों को लाभ के नए नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातको को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से वेतन वृद्धि हो सकती है। सायंकाल का समय आज आपके संतान के विवाह से संबंधित कोई प्रस्ताव आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यो द्वारा भी मंजूरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ परेशानियां आ रही थी, आज वह अपनी परेशानियों को समाप्त करने के लिए अपने गुरुजनों से विचार विर्मश करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपके पारिवारिक जीवन में कुछ बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको धैर्य से काम लेना होगा और अपने जीवनसाथी को समझाने व मनाने की कोशिश करनी होगी। व्यापार में भी यदि आज कोई निर्णय लेना पड़े, तो जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो यह आपके लिए कोई बड़े परेशानी खड़ी कर सकता है। भाई व बहनों से संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज उसमें सुधार होगा। सायंकाल के समय आज आपको किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सामाजिक क्षेत्र के लिए तनाव की स्थिति को लेकर आएगा। सामाजिक दृष्टिकोण से आज दिन तोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों को यदि परीक्षा में सफलता पाने है, तो उन्हे परिश्रम करने की आवश्यकता है। आज आपको यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे है, तो परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आज उसे स्थगित करना पड़ सकता है। परिवार में यदि कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा था, तो आज वह आज फिर से सिर उठा सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके धन व पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आपका कोई लंबे समय से कानूनी केस चल रहा है, तो उसमें आज आपकी सफलता के योग बनते हुए दिख रहे हैं, जिससे आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। संतान के आज किसी कार्य को करने से आप असमंजस में रहेंगे, लेकिन यह कार्य पूरा होगा। मार्केटिंग व सेल से जुड़े लोगों को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी नए कार्य को शुरू करना चाहते हैं, तो सायंकाल का समय उसके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि होगी। सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों को अधिकतम लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, उसमें कुछ नए मित्र भी बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन उसे अपने ऊपर हावी ना होने दे। आज पुरानी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमे आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको अपने बिजनेस के लिए कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण बनाने की आवश्यकता है क्योंकि आज आपके सामने कुछ नए नए खर्चे निकल कर आएंगे। नौकरी कर रहे जातकों के ऊपर आज उनका कोई सहयोगी झूठा आरोप लगा सकता है, इसलिए आपको अपने आंख व कान दोनों को खोलकर कार्य करना होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह योग्य जातको के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आयेगे,जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आप की व्यवसायिक क्षेत्र में प्रगति रहेगी। संतान कोई यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नए संपर्क बनेंगे। नौकरी में आज आपको कोई अहम कार्य सौंपा जा सकता है, जिसे आप अपने सहयोगियों की मदद से पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपकी माता जी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप के कामकाज में विशेष योगदान दे रहा है। आज यदि आपने अपने व्यवसाय के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह ली है, तो वह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, इससे आपके आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल का समय आज आपका कोई विशेष कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा व आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आप के लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के प्रतिद्वंदी आज उनका सरदर्द बने रहेंगे, इसलिए आपको उससे पड़ने की आवश्यकता नहीं है। परिवार के सदस्य से आज आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपने वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती हैं। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी। रोजगार के दिशा में कार्य कर रहे लोगों को अधिकतम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें
*आचार्य ब्रजेश मिश्र* *7992327070*
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏
🌻 *आपका दिन मंगलमय हो* 🌻

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button