ताजा खबर
आज बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार को माननीय सदस्यों द्वारा नव–निर्मित आवासीय परिसर से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/माननीय सदस्यों ने मुख्य रूप से आवासीय परिसर में पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह का अभाव, परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित कराने एवं परिसर में अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अन्य समस्याओं से माननीय अध्यक्ष को अवगत कराया। माननीय अध्यक्ष ने संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया कि माननीय सदस्यों के आवासीय परिसर से संबंधित सभी समस्याओं का शीघ्र निवारण किया जाए।
