किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : परामर्श केंद्र में सुलझे तीन घरेलू विवाद

किशनगंज,22नवंबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, महिला थाना परिसर में शनिवार को पुलिस परामर्श केंद्र आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के पांच आवेदन आए। एसपी सागर कुमार के निर्देश पर लगाए गए इस परामर्श केंद्र में दूर दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

अपर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी एवं सदस्य पंकज झा की उपस्थिति में दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई गई। आपसी सहमति बनाए जाने के बाद तीन मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में एक पक्ष की अनुपस्थिति या दस्तावेज़ों की कमी के कारण अगली सुनवाई की तिथि तय की गई

अपर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि अधिकतर विवाद पति–पत्नी के बीच गलतफहमी और प्रचारित अफवाहों के कारण उत्पन्न हो जाते हैं। परामर्श केंद्र का उद्देश्य बातचीत और समझाइश के माध्यम से परिवार को टूटने से बचाना है। उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर घरेलू हिंसा एवं पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए नियमित रूप से समझौता दरबार आयोजित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि जिन मामलों में आपसी सहमति नहीं बनती, उन्हें आगे की तिथि देकर पुख्ता सबूतों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया जाता है। परामर्श केंद्र के माध्यम से पुलिस छोटे–मोटे घरेलू विवादों को शांतिपूर्वक सुलझाने का निरंतर प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!