
रांची//राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में घर से सोने के गहने और मोबाइल चोरी करने के मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को दबोचा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना जायसवाल (58), उमंग कुमार साहू (28) और सूजल कुमार (19) शामिल है। मुन्ना जायसवाल लालपुर के पीस रोड का रहने वाला है। उमंग कुमार साहू कोकर के जतरा टांड़ और सूजल कुमार सुभाष चौक का रहने वाला है। वही एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस की कार्रवाई में चोरी के गहनों के साथ तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
नाबालिग निकला मास्टरमाइंड…
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह रहा कि मामले की कड़ी एक नाबालिग से जुड़ी थी। पुलिस ने जब उसे कस्टडी में लेकर पूछताछ किया तो उसने एक-एक करके सारा राज खोल दिया।फिर उसकी निशानदेही पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर बाकी आरोपियों को भी दबोचा गया। बताया जा रहा है कि मुन्ना जायसवाल का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है, जबकि नाबालिग पर भी पहले केस दर्ज हो चुका है।
25 मार्च को दिया था घटना को अंजाम…
बता दे कि 25 मार्च को एक घर से स्वर्ण आभूषण एवं मोबाईल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद लालपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी जांच और लोकल इनपुट के आधार पर पुलिस नाबालिग तक पहुंची और फिर पूरा मामला साफ हो गया और सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
बरामद सामन…
पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें सोने की अंगूठी, सोने का चेन, कान के फूल (दो जोड़े), सोने का झुमका और तीन मोबाइल फोन (OnePlus, Realme, Itel) शामिल हैं।
विशेष छापामारी टीम…
इस छापामारी अभियान में लालपुर थानेदार रूपेश कुमार सिंह, एसआई मुकेश कुवंर, उत्तम कुमार, सुनील पासवान, आशीष कुमार सिपाही मुकेश उरांव और ड्राइवर अजय कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
क्या कहा इस पूरे मामले पर लालपुर थानेदार इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिंह ने ( देखे वीडियो)…



