पूर्णिया : गश्ती के दौरान 13.25 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

पूर्णिया,02अप्रैल(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, के. हाट थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए 13.25 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 5,670 रुपये नकद के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को के. हाट थाना पुलिस गश्ती पर थी। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 13.25 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। इसके साथ ही दो मोबाइल फोन, 5,670 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरज कुमार पासवान, पिता लक्ष्मण पासवान, निवासी मुर्गी फार्म, लंका टोला, वार्ड संख्या-15, शिवम कुमार, पिता गोपाल पासवान, निवासी मुर्गी फार्म, लंका टोला, वार्ड संख्या-15 तथा राम बालक झा, पिता स्वर्गीय दयाशंकर झा, निवासी जेल रोड, वार्ड संख्या-14, थाना के. हाट, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। के. हाट थाना पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

