राजनीतिराज्य

*भारत रत्न जननायक कर्पूरी जी के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा…*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद। पटना: देश के प्रख्यात समाजवादी चिंतक, पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न व जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर जी के विचार आज भी प्रासंगिक है। उनके विचारों से आज के राजनेताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उक्त बातें आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित 102 वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमों व पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।श्री कुशवाहा ने कर्पूरी जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि पार्टी सुप्रीमों श्री कुशवाहा ने सरकार से मांग किया है कि विद्यालयों के पाठ्यक्रम में कर्पूरी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व को शामिल किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी उससे प्रेरित हो। श्री कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी जी की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाए। जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए रालोमो के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्रवंशी ने कहा कि जननायक कर्पूरी जी आजीवन गैरबराबरी के खिलाफ संघर्ष करते रहे ताकि शोषित, पीड़ित और वंचित जमात के लोग मुख्य धारा में शामिल हो सके। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी को जननायक कर्पूरी जी की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए़। जयंती समारोह को संबोधित करने वालो में विधायक स्नेहलता कुशवाहा, विधायक आलोक कुमार सिंह, पूर्व प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, आर के सिन्हा, अंगद कुशवाहा, बृजेंद्र कुमार पप्पू, स्मृति कुमुद, अशोक राम,प्रमोद सिंह राजपूत, खुर्शीद अहमद, राघवेन्द्र कुशवाहा, बीरेंद्र दांगी, रियाजउद्दीन बख़्खो, संतोष पासवान, सुशील सिंह, अशोक कुशवाहा, रजनीश कुमार समेत सैकड़ों लोग प्रमुख थे। @राम पुकार सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार , 9934419736/ 9304444676

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!