District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : चिन्हित स्थलों में सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

डीएम तुषार सिंगला व एसपी डा. इनाम उल हक मेगनु स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है तथा विधि-व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे है

किशनगंज, 22 जनवरी (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, अयोध्या में भगवान श्री राम की प्रतिष्ठा को लेकर जिले के मंदिरों व घरों में पूजन-कीर्तन आदि कार्यक्रम के मद्देनजर जिले में सोमवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एहतियातन प्रशासन व पुलिस के द्वारा सतर्कता बरती जा रही थी। अत्यधिक भीड़ वाले स्थानों गांधी चौक, डेमार्केट, सुभाष पल्ली, पश्चिमपाली, खगड़ा आदि स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। यहां विशेष रूप से सतर्कता बरती जा रही थी। चिन्हित स्थलों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति रविवार की शाम से ही की गई थी। सुरक्षा को लेकर शहर शहर में छह स्थानों के लिए विशेष गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इन स्थानों में एसडीसी स्तर के व जिला स्तर के प्रशासनिक अधिकारी की प्रतिनियुक्ति बतौर मजिस्ट्रेट के रूप में की गई थी। इनमें कुछ स्थानों में पालिवार रात्रि में भी मजिस्ट्रेट तैनात भ्रमणशील थे। एसपी डा. इनाम उल हक मेगनु ने सभी थानाध्यक्ष को एहतियातन सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया है। एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी व एसडीपीओ गौतम कुमार सोमवार को लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।शहर में जहां जहां से शोभायात्रा निकाली जा रही थी वहां वहां पुलिस की तैनाती की गई थी। डीएम तुषार सिंगला व एसपी डा. इनाम उल हक मेगनु लगातार अपने कनीय अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की अद्दतन स्थिति की जानकारी ले रहे थे। डीएसपी मुख्यालय अजित प्रताप सिंह चौहान व सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह भी शहर का मुआयना कर रहे थे। यातायात थानाध्यक्ष सरोज कुमार यातायात व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। वही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप आदि पर साइबर सेल की टीम निगरानी बरत रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button