किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर मंदिरों में थी सुरक्षा

सबसे ज्यादा भीड़ भूतनाथ गौशाला मंदिर व ठाकुरंगज हरगौरी मंदिर में जुटती है। यहां सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे

किशनगंज, 29 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर शहर सहित जिले के चिन्हित व भीड़ वाले शिव मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। भीड़ वाले मंदिरों में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सबसे ज्यादा भीड़ भूतनाथ गौशाला मंदिर व ठाकुरंगज हरगौरी मंदिर में जुटती है। यहां सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी, एसडीपीओ गौतम कुमार व्यवस्था की जानकारी थानाध्यक्ष से ले रहे थे। वही ओदरा स्थित डोंक नदी के पास भी पुलिस की तैनाती की गई थी। इसके अलावे ओदरा से भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर जाने वाले मार्गो में जहां जहां भीड़ थी वहां पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।एसपी सागर कुमार कनीय पुलिस पदाधिकारी से व्यवस्था की जानकारी ले रहे थे। भीड़ वाले मंदिरों में महिला पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिले के अन्य स्थानों में भी पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही थी। वही कई मंदिरों में चौकीदार की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!