राजनीति

“अतिथि देवो भव: के संदेश को साकार करने की जरूरत” : श्रवण कुमार

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 555वां प्रकाश गुरु पर्व पर शुक्रवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार राजगीर गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने यहां आकर गुरुद्वारा में मत्था टेका और चल रहे कार्यक्रमों का जायजा लिया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजगृह काफी पौराणिक स्थली है। यह पंच पहाड़ियों से घिरी है। यहां पर श्री गुरुनानक देव जी महाराज अपने उदासी यात्रा के दौरान आये थे। उस समय वे पूरे देश के भ्रमण पर थे। यहां पहुंचने पर वे गुरुनानक कुंड के पास आये थे। यहां पर काफी गर्मी पड़ रही थी। लोागें ने श्री गुरुनानक देव जी महाराज से कहा कि वे यहां के पानी को शीतल कर दें। उसके बाद उन्होंने यहां पर अपना पांव रखा और यहां का पानी शीतल हो गया था। मंत्री ने कहा कि आने वाले अतिथियों की सेवा करके अतिथि देवो भव: की उक्ति को साकार कर दिखाया है। राजगीर के लिए यह गौरव की बात है कि विश्व के विभिन्न जगहों से यहां पर लोग आयें हुए हैं। मा. मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है। राजगीर सर्वधर्म स्थली रही है। गुरुनानक देव इस पावन धरा पर 1506 ई. में आये थे। उनकी महत्ता के कारण ही यहां का पानी शीतल हो गया था। गुरुनानक कुंड की सेवा बाबा अजायब सिंह ने सालों तक की। वे रिटायर आर्मी मैन थे। बाबा अजायब सिंह ने वर्ष 2016 में मुक्ति पायी। प्रकाश पर्व में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बंगाल, बिहार, झारखंड सहित अन्य जगहों से श्रद्धालु आये हैं। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमारी सभ्यता व संस्कृति में अतिथियों का स्वागत करने का प्रचलन पुराने समय से है। गुरुनानक देवी मिशनरी के संयुक्त सचिव त्रिलोक सिंह ने कहा कि यहां पर चले तीन दिनों तक अरदास में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके अलावा लंगर की भी व्यवस्था की गयी। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह, जदयू नेता मुन्ना कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, अजय पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!