ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*समाज में रचनात्मकता और सकारात्मकता का माहौल बनाएं जाने की जरूरत : डा. नम्रता आनंद*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा::बिहार में कई दिनों से तापमान में आ रही लगातार गिरावट के कारण ठंड बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रोटरी चाणक्या कई दिनों से जन-कल्याण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में रोटेरियन आलोक स्वरूप ने पटना के एक्सजीविशन रोड, बुद्ध मार्ग समेत कई इलाकों में जरूरमंद लोगों के बीच गर्म कपड़ो का वितरण किया। इस कार्यकम का संयोजन विकास बरौलिया और सीमा बंसल ने किया।

रोटेरियन डा. नम्रता आनंद ने बताया कि रोटरी चाणक्या मानवता के हित में काम करता आया है और आगे भी सेवा कार्य में अग्रणी रहेगा। समाज में रचनात्मकता और सकारात्मकता का माहौल बनाएं जाने और लोगों को समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। उन्होंने आलोक स्वरूप के कामों की सरहना करते हुये बताया कि वह मानवेता की सेवा के लिये कई वर्षो से काम कर रहे हैं।जल्द ही रोटरी चाणक्या की ओर से कई सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

रोटरी चाणक्या की अध्यक्ष डॉ अर्चना जैन ने बताया कि रोटरी चाणक्या का मूल उद्देश्य सेवा कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है कि वह समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बने। समाज के लिए सार्थक सोच के साथ कार्य करने वाले लोगों को आगे आना चाहिए। हमारे संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों की सेवा भावना से समाज में बेहतर संदेश जा रहा है।

रोटेरियन आलोक स्वरूप ने विकास बरौलिया और सीमा बंसल को इस कार्यक्रम में शामिल करने के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। रोटरी चाणक्या जरूरतमंद लोगों के लिये सेवा के लिये प्रतिबद्ध है। हर सामर्थ्‍यवान लेगों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है। यदि अन्‍य लोग मानवता की सेवा के लिए आगे आए तो गरीब और जरूरतमंद लोगों का दुख कम होगा।
————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button