*वैशाली के बरैला झील में पानी लाने और निकासी के कार्य में आयी तेजी*
*- जल संसाधन विभाग ने कार्य कराने के लिए जारी किया था 53.35 करोड़*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार सरकार ने वैशाली जिले के बरैला झील को सलीम अली जुब्बा सहनी पक्षी अभ्यारण्य के रुप में विकसित करने को लेकर कार्य प्रगति पर है। राज्य सरकार के आदेश पर जल संसाधन विभाग ने इस झील में पानी लाने और अधिक जल स्तर होने पर उसकी निकासी करने के लिए कार्य कराने हेतु 53 करोड़ 35 लाख 21 हजार रुपये की स्वीकृत प्रदान किया था।
विदित हो कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिले के बरैला झील को सलीम अली जुब्बा सहनी पक्षी अभ्यारण्य के रुप में विकसित करने की घोषणा की थी। इसको लेकर राज्य सरकार ने उस झील में पानी लाने और अधिक जल स्तर होने पर उसकी निकासी करने के लिए कार्य कराने का आदेश दिया था। जिसके आलोक में जल संसाधन विभाग ने 53 करोड़ 35 लाख 21 हजार रुपये की लागत से कार्य कराने के लिए राशि आवंटित किया था। ताकि उसका कार्य कराया जा सके। यह योजना जिले के लिए काफी लाभप्रद और जनपयोगी साबित होगी।


