किशनगंज : धर्मगंज केलाबगान में बंद घर मे चोरी।

इससे पूर्व बुधवार की रात को भी धर्मगंज में ही केलाबगान में दो घरों में चोरी की घटना घटी थी।
किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के धर्मगंज स्थित केलाबगान में गुरुवार की रात बंद घर मे चोरी की घटना घटी। घर के लोग बाहर गए थे। गृहस्वामी प्रेम कुमार गोस्वामी व पंकज गोस्वामी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने पूर्णिया गए थे। गृहस्वामी का एक रिश्तेदार घर मे था। वो भी गुरुवार को बाहर गया था।गृहस्वामी प्रेम कुमार गोस्वामी के आस पड़ोस के लोगों की नजर घर के बाहर गेट पर पड़ी तो गेट का ताला टूटा हुआ देख आश्चर्यचकित हो गए। इसकी सूचना घर मालिक को दी गई।साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को घर के सदस्य किशनगंज पहुंचे। घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।घर के आलमीरा का भी लॉक टूटा हुआ था। बिस्तर पर भी सामान बिखरा पड़ा था। घर से तीन भरी जेवर, एक टीभी, सामान, कांसा का बर्तन समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली गई। बदमाश घर का दरवाजा का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किये थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी चोरी की घटना की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अपने स्तर से घटना की पड़ताल कर रही है। आसपास में लगा सीसीटीवी कैमरा भी खंगाला जा रहा है। आसपास के लोगों ने आशंका जतायी है कि नशे का इस्तेमाल करने वालों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। वही इससे पूर्व बुधवार की रात को भी धर्मगंज में ही केलाबगान में दो घरों में चोरी की घटना घटी थी। उक्त दोनों चोरी की घटना का उदभेदन पुलिस अब तक नहीं कर पायी है।