ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जोरों पर।

पुनपुन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल अंतर्गत 27 गांव में फ्लड फाइटिंग कार्य कर सुरक्षा प्रदान किये गये।

जल संसाधन एवं जिला प्रशासन की टीम फ्लड फाइटिंग कार्य में सक्रिय एवं तत्पर।

अनुमंडल पदाधिकारी मसौढ़ी ने जल संसाधन विभाग की टीम के साथ विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण , लोगों का लिया हाल-चाल।

धनरूआ प्रखंड के कोल्हाचक मुसहरी में सामुदायिक कीचेन जारी, 410 व्यक्तियों को कराया गया भोजन।

जिलाधिकारी ने सभी सीओ/ बीडीओ / एसडीओ को अलर्ट मोड में रहने तथा गांव से संपर्क बनाए रखने एवं तत्परता से सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का दिया सख्त निर्देश।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं जल संसाधन की टीम द्वारा बाढ़ संघर्षात्मक कार्य किए गए। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी अंचलाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को अलर्ट मोड में रहने तथा प्रभावित गांव के प्रतिनिधियों से संपर्क बनाए रखने तथा आवश्यक सुविधा पूरी तत्परता से उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया है। इस क्रम में आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया । इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मसौढ़ी श्री अनिल कुमार सिन्हा द्वारा धनरूआ के कई गांवों का भ्रमण कर जल स्तर, बाढ़ संघर्षात्मक कार्य की प्रगति ,बाढ़ के पानी का फैलाव, प्रभावित गांव / परिवार आदि का जायजा लिया तथा लोगों का हालचाल जाना। इस क्रम में धनरूआ प्रखंड के कोल्हाचक मुसहरी मैं सामुदायिक कीचेन शुरू किया गया । यहां 40 परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। कल रात से आज तक करीब 410 व्यक्तियों ने भोजन ग्रहण किया है। धनरूआ के चनकी मुसहरी में प्रभावित परिवारों के बीच प्रशासन द्वारा पॉलिथीन शीट्स सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया है।
पुनपुन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल पटना सिटी अंतर्गत जल स्तर में वृद्धि होने के कारण जल संसाधन विभाग एवं जिला प्रशासन के स्तर से निम्नलिखित स्थानों पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य किए गए हैं-
दरधा नदी पर धनरूआ प्रखंड के अंतर्गत अलीपुर , सतपरसा , भखरी, दरियापुर, इमलिया, वीर, रमनीबिगहा, चनाकी, कोल्हाचक, तेल्हाड़ी, सीताचक लवायच मठिया रूपसपुर नंदपुरा स्थान पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य किए गए हैं।
महात्माइन नदी पर फतुहा प्रखंड अंतर्गत बकीपुर स्थान पर।
महात्माइन नदी पर दनियावां प्रखंड अंतर्गत घनपुरा गांव के पास किसमिरीया नयका रोड जमीन्दारी बांध पर।
कररूआ नदी पर धनरूआ प्रखंड के डुमरा पुल के पास ह्यूम पाइप कलवर्ट के पास।
कठौतिया नदी पर दनियावां प्रखंड के अवदालचक गांव के पास।
धोवा नदी पर दनियावां प्रखंड के मुस्तफापुर गांव के पास स्थित मंदिर के निकट।
धोवा नदी के फतुहा प्रखंड अंतर्गत मोहिद्दीनपुर गांव के पास।
भुतही नदी पर दनियामा प्रखंड के कंचनपुर गांव के पास अब्दुल्लाह मोड के निकट।
धोबा नदी पर फतुहा प्रखंड के सिरपतपुर गांव के पास जमीन्दारी बांध के निकट।
भुतही नदी पर दनियावां प्रखंड के जमालपुर गांव के पास।
महात्माइन नदी पर दनियावां प्रखंड के काजीबिगहा, किसमिरियां, जीवनचक , सिग्रियावां स्थान पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button