अपराधठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : चोरी की घटना का हुआ सफल उद्भेदन

किशनगंज/फरीद अहमद, ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना कांड स०-49/22 दिनांक 21.09.22 का सफल उद्वेदन करते हुए चोरी की गई समान की बरामदगी की गई है जिसमें एक मोटर, एक एलईडी टीवी, चांदी का जेवर करीब 10 भरी ताला कटने वाला बोल्ट कटर बरामद किया गया है तथा एक अन्य चोरी के मामले में हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद कर तीन अभियुक्त हरमूज आलम उर्फ मंटू पिता अलीमुद्दीन सकिन बालकाडुबा थाना पौआखली, नूर खान उर्फ बानू, पिता-निजामुद्दीन सकिन-हजारी थाना ठाकुरगंज, इफ्तखार आलम, पिता-मो० जमाल सकिन-कटहल बाड़ी थाना ठाकुरगंज को गिरफ्तार कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उद्भेदन टीम में शामिल पुलिस कर्मी रंजन कुमार यादव थानाध्यक्ष पौआखली, पुअनि विकास कुमार यादव, पुअनि शहनवाज आलम थाना किशनगंज, पुअनी अंजनी कुमार, सिपाही मनोज कुमार सिंह, मो असलम कुरैसी, पिंटू चौधरी एवं चौकिदार धर्मेंद्र लाल राय शामिल रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button