ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सहरसा : टिक-टाक से अपनी पहचान बनाकर लोगों की चहेती बनी संचिता की पहली साउथ फिल्म फर्स्ट डे – फर्स्ट शो 2 सितम्बर को हुई रिलीज।

सहरसा/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के सलखुआ प्रखंड की टिकटॉक स्टार संचिता बासु की पहली साउथ फिल्म फर्स्ट डे – फर्स्ट शो 2 सितम्बर को रिलीज हो गई है। फिल्म साउथ के सिनेमाघरों समेत अमेरिका के शिकागो न्यूयार्क, बर्मिंघम में भी रिलीज हुई। टिक-टाक से अपनी पहचान बनाकर लोगों की चहेती बनी संचिता का घर बिहार के सहरसा जिले के सितुआहा पंचायत के महादेवमंठ है। अब वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाने को तैयार हैं। बुधवार को उनकी फिल्म का प्रमोशन मेगा सुपर स्टार चिरंजीवी व अन्य कई दिग्गजों ने किया था। लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म के सभी गाने हिट रहे हैं। वहीं लोगों ने पहले दिन इसे खूब पसंद किया है। तेलगु फिल्म कर अब संचिता तमिल फिल्म की तैयारियों में जुटी हैं। 24 मार्च 2004 को भागलपुर में जन्मी संचिता मूल रूप से सहरसा के सलखुआ की रहने वाली हैं। उनके पिता सुलेन्द्र यादव उर्फ कम्पनी समाज सेवक व एक किसान हैं। माता वीणा देवी राष्ट्रीय धाविका रही है। संचिता का बचपन से ही भागलपुर में रहना हुआ है। फिलहाल वो माउंट कार्मेल में 12वीं की छात्रा है। 2019 में संचिता ने टिक-टाक मे शार्ट वीडियो बनाना शुरू किया। जिसके बाद उसके फैन फालोइंग बढ़ती गई। टिक-टाक से स्टार बनी बिहार की इस लड़की ने इसके बैन होते ही अन्य इंटरनेट मीडिया ऐप पर अपनी एक्टिंग के बदौलत अच्छी खासी पहचान बना ली। बिहार ही नहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग संचिता को पसंद करने लगे। लोगों को संचिता की सादगी भरे वीडियो काफी पसंद आए। अभी संचिता के इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। संचिता को भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर मिले हैं। फिलहाल, वे साउथ फिल्में कर रही है। यहां तक पहुंचने में उसकी मां बीना राय ने उनका खूब साथ दिया। शुरुआती दौर में उनकी मां ही वीडियो और रील्स बनाती थी। वे आज भी संचिता का बाखूबी साथ दे रही है। संचिता ने बताया कि वो अपनी पहली फिल्म को लेकर काफी खुश है। दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। लीड एक्ट्रेस के रूप में उनका पहली फिल्म में अनुभव बेहतरीन रहा। पहले वे नर्वस और डरी हुई थी। लेकिन साउथ में जो सम्मान मिला, जो प्यार मिला,उससे डर खत्म हो गया। संचिता कहती हैं, ‘मां ने हमेशा साथ दिया। आगे भी कई और फिल्मों को करना है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोस्तों का काफी साथ मिला है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button