भोजपुर जिले में अब तक सातों विधानसभा क्षेत्र मिलाकर कुल नामांकन की संख्या 57 हुई।।…

गुड्डू कुमार सिंह भोजपुर 194 आरा विधानसभा में आज 9 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए जिसमें अमरेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी, कुमार आशुतोष निर्दलीय, गोरख राम वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल, चंद्र भानु गुप्ता निर्दलीय , कयामुद्दीन अंसारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया,शोभनाथ यादव भारतीय जनता पार्टी, काजल कुमारी अखंड भारतीय युवा पार्टी ,अनिल कुमार सिंह जनता पार्टी शामिल है। इसी के साथ इस विधानसभा में अब तक कुल 12 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
193 बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से श्री गुप्तेश्वर दुबे किशुन बटक प्रसाद एवं निमेष शुक्ला तीनों निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जिसके साथ इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 4 नामांकन किए गए।
आज भोजपुर जिले में 192 संदेश विधानसभा क्षेत्र में छह नामांकन किया गया जिसे मिलाकर अब तक नॉमिनेशन की संख्या 8 हुई , 194 आरा विधानसभा क्षेत्र में आज 9 उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 12 , वहीं 195 अगिआंव विधान सभा क्षेत्र में आज 5 उममीदवारों ने नामांकन किया। 196 तरारी विधान सभा क्षेत्र में आज 5 नॉमिनेशन के साथ कुल 6, 197 विधानसभा क्षेत्र में आज 8 नामांकन के साथ कुल नॉमिनेशन की संख्या 10 हुई। 198 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आज 9 नामांकन सहित कुल नामांकन की संख्या 12 रही।