राज्य

आकर्षण का केंद्र रही प्रभु यीशु के जन्म की झांकी पीरो के कैथोलिक चर्च में सार्वजनिक प्रार्थना सभा आयोजित।..

गुड्डू कुमार सिंह:;आरा। मैरी क्रिसमस के मौके पर पीरो अनुमंडल मुख्यालय स्थित कैथोलिक चर्च में सार्वजनिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जहां चर्च के फादर चार्ली की देखरेख में इसाई धर्मावलंबियों ने शांति सद्भाव व तरक्की के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की। मौके पर फादर चार्ली ने कहा है बालक यीशु ! शांति के राजकुमार। हम अपने दिलों में, अपने घरों में और दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। क्रिसमस का संदेश आशा की किरण हो जो हमें सद्भाव और समझ के साथ रहने के लिए मार्गदर्शन दे । आपकी शांति हभारे जीवन में राज करे क्योंकि हम आपके प्रेम के प्रकाश में रहना चाहते हैं। इस मौके पर स्थानीय चर्च में प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। दूसरे समुदाय के लोगों ने भी चर्च में कैंडल जलाकर अपने जीवन और देश दुनिया में प्रकाश की कामना की। मौके पर स्थानीय चर्च को बिजली बती व फूल से सजाकर भव्य रूप प्रदान किया गया था। पीरो सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग प्रभु यीशु की झांकी दर्शन के लिए यहां पहुंचे थे। दौरान शांता क्लाज बने बच्चे लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। क्रिसमस को लेकर इसाई समुदाय के लोगों के साथ साथ दूसरे लोगों में भी उत्साह देखा गया। क्रिसमस के मौके पर फादर चार्ली व सहायक फादर मुकेश ने समस्त लोगों के लिए शुभकामनाएं प्रकट की ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!