District Adminstrationठाकुरगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्यस्वास्थ्य

ठाकुरगंज : तातपौआ पंचायत के कादोगांव में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र बनी शोभा की वस्तु।

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत तातपौआ पंचायत के कादोगांव में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण होने के बाद से ही शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। उप स्वास्थ्य केंद्र को लेकर समाजसेवी वसीम अकरम ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों से उप स्वास्थ्य केंद्र महज शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। ना ही इसमें डॉक्टर है और ना ही किसी तरह कि ग्रामीणों को इस उप स्वास्थ्य केंद्र से लाभ हो रहा है। दूर से देखने पर उप स्वास्थ्य केंद्र जंगल के बीचो बीच बसा हुआ एक भूतिया महल जैसा प्रतीत होता है। उप स्वास्थ्य केंद्र के इर्द-गिर्द कचरे का ढेर भी लगा हुआ है जिससे बदबू आती है। समाजसेवी वसीम अकरम का कहना है कि अगर उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर मुहैया कराई जाए तो आसपास के तीन से चार पंचायत के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस पर ध्यान देते हुए डॉक्टर की व्यवस्था उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र में कराई जाए जिससे कि ग्रामीण लाभ ले सके।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button