घटना/दुर्घटना

तेज रफ्तार की बेलगाम डंपरों व्यवसायी को रौंदा गुस्सा लोगों ने किया सड़क जाम।..

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा।तरारी प्रखण्ड के सिकरहटा थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 102 स्थित पीरो बिहटा पथ स्थित कुरमुरी पुल पर बस से उतर हाइवे पार कर रहे व्यवसायी को दो डंपरो ने बारी बारी से रौंद डाला। हादसे में सिकरहटा थाना क्षेत्र स्थित देव गाँव निवासी स्व० जागा साह के 50 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दौनो डम्फर पीरो की ओर भाग निकले घटना के बाद करीब सैकडों की संख्या में आक्रोशित जनता ने शव को घटनास्थल पर रखकर अपनी मांगों को लेकर संडक को जाम कर दिया। । मृतक सुरेन्द्र गुप्ता पेशे से व्यवसायी थे। जो स्टेट हाइवे के उत्तर साइड मे आरा से लौट बस से उतर अपने गॉव जाने हेतु संडक पार कर रहे थे।
घटना स्थल पर पहुँचे थानाध्यक्ष पवन कुमार ,देव मुखिया प्रतिनिधी अनील गुप्ता ,किसान नेता छोटे सिंह ,कुरमुरी मुखिया गौरी सिंह ,कुरमुरी समिति लव कुमार टूटू इस घटना पर दुख प्रकट कर जाम छुड़ाने का प्रयास करते दिखे।

घटना के बाद स्टेट हाइवे जाम करते आक्रोशित लोग।

मांगों को लेकर आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर कुरमुरी पुल के समीप ठोकर बनाने ,बेलगाम बालू लदे ट्रको पर लगाम लगाने , पीड़ित परिवारों को 10 लाख मुआवजा दिलाने, रौंग साइड से आने जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही थी। इस जाम के दौरान काफी वाहन भी जाम में फंसे दिखे। कुछ समाजसेवियों ने इमरजेंसी सेवा में एंबुलेंस वाहनों को पार कराते दिखे। स्टेट हाइवे के दोनों तरफ जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। । मौके पर वरीय पदाधिकारीयो को बुलाने की मांग पर अडे आक्रोशित लोग

मृत्क सुरेन्द्र गुप्ता अपने पिछे पत्नी गीता देवी समेत चार पुत्री व एक पुत्र छोड गए है। जिसमें बडी पुत्री पुजा कुमारी उम्र करीब 25 वर्ष व आरती कुमारी 21 वर्ष की शादी हो चुकी है। पियाशु कुमारी 19 वर्ष पुष्पा कुमारी उर्फ मंशा 16 वर्ष व पुत्र विवेक कुमार गुप्ता अब मात्र मृतक की परिवार का एकमात्र सहारा है। जो करीब 08 वर्ष का है। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आक्रोशित लोगों ने सुरेन्द्र गुप्ता की मौत से काफी दुखी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!